Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

पूर्व मंत्री नारद राय के वार पर विधायक केतकी सिंह का पलटवार

-राजनीतिक जंग

-सपा नेता नारद राय ने कहा कि अखिलेश जब चाहे उत्तर प्रदेश में पलट देंगे प्रदेश की सत्ता

-विधायक केतकी सिंह ने कहा सपा की इज्जत बचाने को नहीं ले रहे बचे खुचे विधायक

 शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया :  अखिलेश यादव सरकार में मंत्री रहे नारद ने चंदौली में भाजपा सरकार पर वार करते हुए कहा अखिलेश जी जब चांहे प्रदेश की सत्ता परिवर्तित कर दें। भाजपा के 150 विधायक संपर्क में हैं। फिऋ क्या था बलिया के ही बांसडीह विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक केतकी सिंह ने जमकर पलटवार किया। कहा यह नारद राय की खुशफहमी है। योगी जी जब चाहे सपा के बचे खुचे विधायक भी भाजपा में आ जाएंगे। योगी जी तो समाजवादी पार्टी की इज्जत सोच विधायकों को नहीं ले रहे।

चंदौली जिले में सदस्यता अभियान के दौरान सपा सरकार में मंत्री रहे नारद राय ने कहा था कि ‘जिस दिन सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मन बना लेंगे, उसके 15 दिन के अंदर उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार गिर जाएगी। भाजपा में कम से कम डेढ़ सौ विधायक और मंत्री लोग दुखी हैं।’ इस पर बांसडीह की विधायक केतकी सिंह ने कहा है कि नारद राय जैसे तमाम नेता जो अपने मन में खुशफहमी पाल रखे हैं कि योगी सरकार गिर जाएगी, हम गिरा देंगे।

पहली बात तो ये कि आप जनता के बीच में उतरे और जनता ने आपको सिरे से नकार दिया, अब आप सोचते हैं कि किसी तरीके से हम सरकार में आ जाएं तो आप ये सोच लें कि जो खुशफहमी पाले हैं, वह सम्भव नहीं है। भाजपा विधायक ने कहा कि जिस दिन योगी जी ने चाह लिया तो जो बचे खुचे विधायक अखिलेश जी के साथ चलते हैं, वह सारे के सारे भाजपा में आ जाएंगे। विधायक ने कहा कि हमने तो इसलिए रोक कर रखा है कि सपा की इज्जत बची रहे, नहीं तो जो सपा की इज्जत उतरेगी तो कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking