Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

23 दिसम्बर को गंगा बहुद्देश्यीय सभागार में लगेगा कर्मचारियों का महाकुम्भ 

-प्रेसवार्ता

-राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के द्विवार्षिक अधिवेशन को लेकर वेदप्रकाश पाण्डेय ने दी मीडिया को जानकारी

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का 23 दिसम्बर को होने वाला द्विवार्षिक अधिवेशन जिले के कर्मचारियों के लिए महाकुम्भ साबित होगा। यह बातें संगठन के जिला मंत्री वेदप्रकाश पाण्डेय ने शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित ड्रामा हाल में आयोजित प्रेसवार्ता में कही। 

द्विवार्षिक अधिवेशन और सांगठनिक चुनाव बारे में जानकारी देते हुए पत्रकारों से कहा अधिवेशन के मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष हरिकिशोर तिवारी व प्रांतीय महामंत्री शिवबरन यादव होंगे। जिनका जोरदार आतिथ्य कर जिले के कर्मचारी अपनी एकजुटता का परिचय देंगे। वरिष्ठ कर्मचारी नेता वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कर्मचारी हितों व उनकी मांगों के लिए प्रान्त से लेकर जनपद स्तर पर अग्रणी भूमिका का निर्वहन करता आया है। यह अधिवेशन जनपद के कर्मचारियों में नई जान फूंकेगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारी संघों के नियमावली के अनुरूप राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद द्वारा अपना अधिवेशन व चुनाव की प्रक्रिया कराया जाता है। इस बार का द्विवार्षिक अधिवेशन और चुनाव 23 दिसम्बर को सुबह साढ़े दस बजे गंगा बहुद्देशीय सभागार में कराया जाना सुनिश्चित हुआ है। उन्होंने कर्मचारियों से अपने संगठन के अधिक से अधिक सदस्यों के साथ अधिवेशन में अपनी उपस्थिति देने की अपील की। उन्होंने शिक्षकों व कर्मचारियों को आमंत्रित करते हुए कहा कि कर्मचारियों का यह महोत्सव जिले के इतिहास में मील का पत्थर बनने जा रहा है। इसके लिए कई दिनों से तैयारी चल रही है। प्रेसवार्ता में सुशील त्रिपाठी, विनोद मिश्र, आशुतोष राय, अनिल यादव, आशुतोष सिंह, कामेश्वर सिंह, सुशील कुमार पाण्डेय, कमलेश पाण्डेय आदि भी मौजूद रहे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking