Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

सपा के राष्ट्रीय सचिव पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने किया कटान प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

-पब्लिक में नेताजी

-जिलाधिकारी से दूरभाष पर वार्ता कर बताई इलाके की समस्या

-पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने इसके लिए सरकार को भी खड़ा किया कटघरे में

शशिकांत ओझा, लालबाबू पांडेय

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बांसडीह (बलिया) : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने बुधवार को घाघरा नदी के कटान पीड़ित इलाकों का दौरा कर लोगों की कुशलता जानी। इस दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने भाजपा सरकार को खूब कोसा भी। कटान पीड़ितों को उनके हखल पर छोड़ने का आरोप भी श्री चौधरी ने सरकार पर लगाया। जिलाधिकारी से दूरभाष पर वार्ता कर इलाके की दुर्दशा बताई और कटानरोधी कार्य कराने को कहा।

श्री चौधरी ने कहा कि बार-बार पत्राचार करने के बाद भी प्रदेश सरकार घाघरा नदी से हो रहे जनपद के अनेक गांव में कटाव को रोकने हेतु कोई बचाव कार्य नहीं कर रही है। शासन में बैठे लोग कटान पीड़ितों को अपने हाल पर छोड़ दिए हैं, जो उचित नहीं है। बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के रेंगहा, रामपुर नंबरी और चितविसाव आदि कटान प्रभावित गांव का दौरा करने के बाद श्री चौधरी ने जिलाधिकारी से दूरभाष पर वार्ता किया और तत्काल कटानरोधी  बचाव कार्य करने को कहा। जिलाधिकारी ने कटानरोधी कार्य कराने का आश्वासन दिया। श्री चौधरी ने कहा कि कई बार प्रदेश के मुख्यमंत्री और माननीय जल शक्ति मंत्री को कटान रोधी कार्य कराने हेतु पत्र लिख चुका हूं।

परंतु दुख होता है कि अनेक गांव के किसानों की खेती योग्य भूमि कटान से नदी में विलीन हो रहे हैं साथ ही गावों के अस्तित्व पर भी खतरा हैं इतने महत्वपूर्ण जनहित के कार्य को सरकार अनदेखा कर रही है। मैं पुनः इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र लिखूंगा। आवश्यकता पड़ी तो उनसे मिलकर इस कार्य हेतु निवेदन करूंगा। अगर फिर भी घाघरा के किनारे बसे लोगों के सुरक्षा नही की जाती हैं तो  समाजवादी पार्टी इसके लिए बड़ा आंदोलन खड़ा करेगी क्योंकि राजनैतिक दल एवं राजनैतिक कार्यकर्ता का पहला काम जनता की समस्याओं के निराकरण हेतु सार्थक पहल का है। 

Advertisement
7489697916 for Ad Booking