Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

रौशन सिंह चंदन बने विकलांग, विधवा, वृद्धा सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष

शशिकांत ओझा

बलिया : अखिल भारतीय विकलांग, विधवा, वृद्धा सेवा समिति दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनहरी लाल यादव ने रौशन सिंह चंदन को उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष नामित किया है।

रौशन सिंह चंदन द्वारा समाज के गरीब, दिव्यांग, विधवा, वृद्धाओं की सेवा के कार्यों में आस्था को देखते हुए केंद्रीय कार्यकारिणी ने यह निर्णय लिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनहरी यादव ने बताया कि यह समिति सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के अधीन कार्य करती है। रौशन सिंह चंदन को प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंपते हुए कहा कि आप सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में संस्था की शाखाएं गठन कर प्रदेश के दिव्यांग, विधवा, वृद्धाओं के कल्याणार्थ कार्य कर संस्था को आगे बढ़ाये। इस कार्य में रौशन सिंह चंदन को प्रशाशनिक स्तर पर हमेशा भरपूर सहयोग मिलेगा।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking