Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

जनपद के विभिन्न न्यायालयों से कम हुआ 60 हजार से अधिक वादों का भार

-राष्ट्रीय लोक अदालत

-36 करोड़ से अधिक की धनराशि की वसूली भी, मौके पर ही जमा हुए 29 करोड़

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को दीवानी न्यायालय परिसर में हुआ। उद्घाटन जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। राष्ट्रीय लोक अदालत में 60 हजार से अधिक वादों का निस्तारण हुआ और 36 करोड़ से अधिक समझौता राशि भी वसूली गई। 

राष्ट्रीय लोक अदालत में दीवानी न्यायालय, बलिया के समस्त न्यायिक अधिकारीगण, समस्त बैंक  प्रबन्धकों तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों ने वाद निस्तारित किए। अशोक कुमार, जनपद न्यायाधीश ने दो, हुसैन अहमद अंसारी, एडीजे ने तीन, प्रथम कान्त, विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) ने तीन, महेश चन्द्र वर्मा, विशेष न्यायाधीश (ई0सी0 एक्ट) ने 45, नीलम ढाका, एडीजे ने दो, राहुल दुबे, एडीजे ने दो वाद निस्तारित किए।

संजय कुमार गौड़, अपर सिविल जज ने तीन, शाम्भवी यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 7326,  सर्वेश कुमार मिश्रा, सिविल जज ने 18, तपस्या त्रिपाठी, प्रथम अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 2349 वाद, कविता कुमार, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 2018,  विराट मणि त्रिपाठी, सिविल जज ने 2090 वाद, अवनीश कुमार-तृतीय, सिविल जज ने 19 वाद, पुष्पेन्द्र कुमार सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम ने 1826 वाद और अनिल कुमार मिश्रा, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 967 निस्तारित किए। सभी न्यायाधीशों ने समझौता राशि की जमा कराई।

इसके अतिरिक्त परिवार न्यायालय, मोटर क्लेम, बैंक, नगर पालिका-नगर पंचात्रत, विद्युत विभाग, दूर संचार विभाग आदि के हजारों वाद निस्तारित किए गए। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल सिविल, अपराधिक, राजस्व, बैंक विवाद इत्यादि के कुल 60,004 वाद निस्तारित किये गये, जिसमें कुल समझौता धनराशि – 36,65,27,629.76/- (छत्तीस करोड़ पैसठ लाख सताईस हजार छः सौ उन्तीस रूपये छिहत्तर पैसा) तथा मौके पर ही कुल धनराशि 29,62,03,443/- (उन्तीस करोड़ बासठ लाख तीन हजार चार सौ तैंतालीस रूपये मात्र) की वसूली की गयी।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking