Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार हेतु जिला जज ने किया प्रचार वाहन रवाना

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : न्यायालयों को मुकदमों के दबाव से मुक्त करने के लिए आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार हेतु सोनकर को प्रचार वाहन रवाना किया गया। जिले में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन द्वितीय शनिवार 09 दिसंबर को आयोजित होना है।

उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा  प्राधिकरण के तत्वाधान में आयोजित के राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार और जनसहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार ने प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

कार्यक्रम का संचालन सुरेन्द्र प्रसाद अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया। प्रचार वाहन कचहरी से रवाना होकर लोक अदालत का प्रचार शुरू किया।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking