अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

रतसर से गोरखपुर के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा का शुभारंभ

-स्थानीय यात्रियों को लाभ
-वरिष्ठ भाजपा नेत्री स्मृति सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया बस रवाना
-परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से काफी पहले स्मृति सिंह ने की थी यह मांग

शशिकांत ओझा

बलिया : रतसर कला व आसपास के क्षेत्रीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए रतसर से गोरखपुर के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा शनिवार से प्रारंभ कर दी गई। वरिष्ठ भाजपा नेत्री स्मृति सिंह ने विधिवत पूजन अर्चन करने के बाद बस को हरी झंडी दिखा रवाना किया।


सनद रहे पूर्व में रतसर से गोरखपुर के लिए कोई सीधा सार्वजनिक वाहन उपलब्ध नहीं था, जिससे यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता था। भाजपा नेत्री स्मृति सिंह ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से बस संचालक की मांग की थी। भाजपा नेत्री एवं पूर्व ग्राम प्रधान रतसरकला स्मृति सिंह के अनुरोध पर परिवहन विभाग द्वारा रतसर से पूर, एकइल, सिकंदरपुर होते हुए गोरखपुर तक बस संचालन की स्वीकृति दी गई।

शनिवार को गांधी आश्रम, नगर पंचायत रतसरकला पर आयोजित कार्यक्रम में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ज्ञान प्रकाश वर्मा, सीनियर फोरमैन नवीन चंद्र वर्मा, बेल्थरारोड डिपो इंचार्ज सुभाष चंद्र श्रीवास्तव तथा समाजसेवी संतोष श्रीवास्तव की उपस्थिति में पूर्व ग्राम प्रधान व भाजपा नेत्री स्मृति सिंह ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बस प्रतिदिन सुबह 6:30 बजे गांधी आश्रम रतसर से प्रस्थान कर लगभग 11 बजे गोरखपुर पहुंचेगी तथा गोरखपुर से 11:30 बजे चलकर अपराह्न 3 बजे रतसर पहुंचेगी। इस अवसर पर दीप्ति सिंह, लोकेश पांडेय, दानिश, साबिर, धर्मेंद्र, धर्मेंद्र सिंह, टिंकू सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने बस सेवा शुरू होने पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण सुविधा बताया।