Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

गौ रक्षा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष बने रौशन सिंह चंदन

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ की राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक कैसरबाग स्थित प्रदेश कार्यालय पर आहूत की गई। महासंघ के  राष्ट्रीय अध्यक्ष कलीम भारतीय ने बलिया जनपद के रौशन सिंह चंदन को उनके कार्यों को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया।

इस मौके पर रौशन सिंह चंदन का कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं से स्वागत व सम्मान किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के. भारतीय ने इस समारोह में कहा कि रौशन सिंह के बनने से पूरे प्रदेश में और अधिक गतिशील संगठन होगा।

यह संगठन देश के 26 प्रांतो में सक्रिय है और हर जगह संगठन मजबूती के साथ कार्य कर रहा है। नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रौशन सिंह चंदन ने सभी का आभार ब्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय संरक्षक और अध्यक्ष जी के विचारों को और सिद्धांतो का सम्मान करते हुए प्रदेश में गौ रक्षा को लेकर संगठन और मजबूती के साथ कार्य करेगी।

प्रदेश में बहुत जल्दी दौरा शुरू करूँगा। इस मौके पर महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष राखी श्रीवास्तव, रामचंद्र राणा, विनीता त्रिपाठी, अनीता शर्मा, नसीम खान, सत्यवती, राजकुमार, दिलीप गुप्ता, रिंकू यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking