
-लोकसभा चुनाव 2024
-भारतीय जनता पार्टी की घोषित पहली सूची में ही आया नाम

शशिकांत ओझा
बलिया : भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची शनिवार को जारी की। लोकसभा सलेमपुर से पार्टी ने पुन: सांसद रवींद्र कुशवाहा को टिकट दिया है। रवींद्र कुशवाहा भाजपा से लगातार दो बार से सलेमपुर से सांसद है।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी जब से एनडीए में आई बाजार में इस बात की चर्चा थी की लोकसभा सलेमपुर सुभसपा के जिम्मे जाएगा और वहां ओमप्रकाश राजभर अपना उम्मीदवार उतारेंगे। क्षेत्र में उम्मीदवारी को लेकर अन्य भी कई चर्चाएं थी। बड़े बड़े ना भाजपा से ही तैयारी में जुटे थे। लोगों का यह भी कहना था की पार्टी इस बार किसी नए चेहरे पर दाव आजमाएगी। सांसद रवींद्र कुशवाहा हमेशा इस विषय पर चुप्पी साधे रहते थे। कहते थे कि भाजपा का सिपाही हूं पार्टी का जो निर्देश होगा वही करूंगा। भारतीय जनता पार्टी की चुनाव समिति की दिल्ली में हुई बैठक और बनी रणनीति के बाद उम्मीदवारों की पहली सूची जारी हुई। रवींद्र कुशवाहा का नाम लोकसभा क्षेत्र बतौर उम्मीदवार घोषित हुआ। भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले तैयारी कर रहे संभावित उम्मीदवारों के समर्थकों में जहां निराशा दिखी वहीं रवींद्र कुशवाहा और भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों में खुशी का अंबार रहा।