Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

द होराइजन स्कूल, गड़वार में बड़े ही हर्ष उल्लास से मना गणतंत्र दिवस समारोह

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : जनपद के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में शुमार गड़वार स्थित द होराइजन स्कूल में भारतवर्ष का राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य एस सिंह ने झंडा रोहण किया और छात्रों को संबोधित किया। विद्यालय के छात्रों ने बड़ा ही मोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

प्रधानाचार्य ने कहा आज हम गणतंत्र दिवस के अवसर पर एकत्रित हुए हैं। यह दिन हमारे देश की स्वतंत्रता और लोकतंत्र की जीत का प्रतीक है। हमें अपने देश के जवानों को सलाम करना चाहिए, जो हमारी सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक मनोज सिंह ने दूरभाष पर सभी अध्यापक व छात्र-छात्राओं को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *