
-गणतंत्र दिवस समारोह
-ग्राम प्रधान व वरिष्ठ भाजपा नेता अंजनी ओझा ने फहराया
शशिकांत ओझा

बलिया : 77वें गणतंत्र दिवस पर ग्राम पंचायत सचिवालय कपुरी पर सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। ग्राम प्रधान अभय वर्मा और वरिष्ठ भाजपा नेता अंजनी ओझा ने संयुक्त रूप से तिरंगा फहराया।




ग्राम पंचायत सचिवालय पर सुबह से ही ग्रामीणों का जमावड़ा शुरू हुआ। सचिवालय पर उपस्थित ग्रामीणों ने एक साथ मिलकर भारतीय गणतंत्र के संविधान पर चर्चा किया। ग्राम प्रधान और वरिष्ठ भाजपा नेता अंजनी ओझा ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। सभी ने एक साथ राष्ट्रगान भी किया। सभी ने पूरे भाव से भारत माता की जय, वंदे मातरम और 26 जनवरी जिन्दाबाद के नारे भी लगाए। ध्वजारोहण के समय बृजेश ओझा गुंजन, बृजलाल पांडेय, संजय शास्त्री, अनिल ओझा, अंकित ओझा सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।




