Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

समाजवादी पार्टी को अलविदा कहा वरिष्ठ सपा नेता मनोज सिंह ने

-दिया त्यागपत्र
-सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेजा तीन पन्नों का त्यागपत्र
-पार्टी पर क्षत्रिय समाज के अपमान का लगाया बहुत ही गंभीर आरोप
-कहा आपने ने मेरे उपर भाजपा सरकार द्वारा प्रताड़ना पर साधी चुप्पी

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व जिला महासचिव, बैरिया विधानसभा क्षेत्र के नेता मनोज सिंह ने समाजवादी पार्टी को अलविदा कह दिया है। मनोज सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को तीन पन्नों का त्यागपत्र पार्टी और राष्ट्रीय अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए दिया है।
अपने त्यागपत्र में मनोज सिंह ने समाजवादी पार्टी पर क्षत्रिय समाज के अपमान का आरोप लगाया है। यह भी कहा है कि बलिया जिले की सात विधानसभा क्षेत्रों में क्षत्रिय समाज को एक भी सीट नहीं देना इसका प्रमाण है। पूर्व विधायक मंजू सिंह, रामइकबाल सिंह और खुद को दावेदार बताया। मनोज सिंह ने लिखा कि 2016के विधान परिषद चुनाव में कहा गया आप पैसा दिखाइए टिकट आपको मिलेगा। तत्कालीन जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव और मंत्री रामगोविंद चौधरी के भाई पैसा देखे भी पर टिकट नहीं मिला। संग्राम सिंह यादव ने बाद में मुझसे पैसा चेक देकर लिए। अब दे नहीं रहे आपने संज्ञान नहीं लिया। मनोज सिंह ने त्यागपत्र में अखिलेश यादव पर और कई गंभीर आरोप लगाए।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking