Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश पूर्वांचल बलिया राज्य

दहेज हत्या से सम्बन्धित तीन अभियुक्त मां बेटा बेटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : अपराध के समूल उन्मूलन एवं अपराधियो पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान में रेवती पुलिस ने दहेज हत्या से सम्बन्धित वांछित तीन अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी में सफलता प्राप्त की।

प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र सिंह और उनकी टीम को सूचना मिली की दहेज हत्या से सम्बन्धित अभियुक्त अपने घर पर मौजूद है।  सूचना पर तत्काल रेवती पुलिस टीम ने अभियुक्त सुशील केशरी पुत्र स्व0 संजय प्रसाद केशरी निवासी वार्ड न0 06 कस्बा रेवती थाना रेवती, चन्द्रा देवी पत्नी स्व0 संजय प्रसाद केशरी निवासी वार्ड न0 06 कस्बा रेवती थाना रेवती  तथा ब्यूटी केशरी पुत्री स्व0 संजय प्रसाद केशरी निवासी वार्ड न0 06 कस्बा रेवती थाना रेवती को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए  न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking