Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राज्य

आरके मिशन स्कूल बलिया में समर कैंप का हुआ शुभारंभ

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : आरके मिशन स्कूल बलिया में समर कैंप का शुभारंभ नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा प्रबंधक की उपस्थिति में फीता काटकर किया गया। समर कैंप 20 मई से 26 मई तक चलेगा। प्रबंधक आरके मिशन स्कूल बलिया हर्ष श्रीवास्तव ने इस आयोजन को बच्चों के पूर्ण मनोरंजन के लिए बताया।

अपने संबोधन में कहा की गर्मी की छुट्टी में बच्चों के संपूर्ण मनोरंजन के लिए समर कैंप का आयोजन किया गया। गर्मी की छुट्टी में बच्चे क्रियात्मक गतिविधियों के साथ मनोरंजन कर सकेंगे। समर कैंप में बच्चों में निहित नैसर्गिक गुणों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

समर कैंप में वैज्ञानिक प्रयोग, आर्ट एंड क्राफ्ट, संगीत व नृत्य, फुल पार्टी एरोबिक्स, टेबल मैनर्स ,अभिनय की पाठशाला, ढयोग, सदाचार, श्रवण, कहानी बुकिंग विदाउट फ्लेम, बेस्ट हाउस आफ वेस्ट, चलचित्र, घुड़सवारी, ऊंट सवारी, आदि विभिन्न गतिविधियों का आनंद ले सकेंगे। छात्र-छात्राओं ने समर कैंप के प्रथम दिवस में संगीत, नृत्य, वैज्ञानिक प्रयोग, झूला, आर्ट एंड क्राफ्ट, मूवी, आदि गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया। बच्चों में समर कैंप को लेकर अत्यंत ही उत्साह रहा। समर कैंप के  आयोजन में अंजनी प्रजापति, नसीम फातिमा, करमजीत गुप्ता, रीता त्रिपाठी, रीता प्रजापति, मनीषा सिंह, रंजू उपाध्याय, अपूर्वा श्रीवास्तव, श्वेता वर्मा, शराफत अली, रोहित, आस्था सिहं, सुनील मिश्रा, डिंपल ठाकुर, प्रशांत मौर्या की अहम की भूमिका रही।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking