Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

आरके मिशन स्कूल में पूरी भव्यता से मना गणतंत्र दिवस

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking


बलिया : जनपद के प्रसिद्ध आरके मिशन स्कूल (सागरपाली) बलिया में गणतंत्र दिवस का पर्व बहुत ही भव्यता से मना। विद्यालय के प्रबंधक हर्ष श्रीवास्तव ने झंडारोहण किया। कड़ाके की ठंड में भी बच्चों ने मनोभावन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।


आरे मिशन स्कूल के प्रिंसिपल रत्नेश लाल ने बच्चों को गणतंत्र दिवस की महत्ता बताई। अभिभावकों और अतिथियों की मौजूदगी में कक्षा चार के छात्रों द्वारा विजयी विश्व तिरंगा प्यारा प्रस्तुत किया गया। बच्चों ने भर दे झोली, मैं भारत का जवान, मेरा देश सलोना, सलोनी सिंह द्वारा अंग्रेजी भाषण, और बच्चों द्वारा हिंदी भाषण प्रस्तुत किया। बच्चों का संगीतमय नाटक बहुत ही मनोभावन रहा। अपने संबोधन में प्रबंधक हर्ष श्रीवास्तव ने बच्चों की प्रतिभा को सराहा और उनके श्रम की सराहना की। विद्यालय में गणतंत्र दिवस के दिन गजब ही उत्साह का माहौल रहा। बड़ी संख्या में अभिभावक भी मौजूद रहे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking