Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राज्य

सड़क दुर्घटना में एसएसबी जवान की मौत, कार को कटर से काटकर निकाला गया शव

-दर्दनाक हादसा

-स्वीफ्ट डियायर गाड़ी पेड़ से टकरायी, गाड़ी से शव निकालने में पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत

शशिकांत ओझा

बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के रानीगंज बाजार से अपने घर रामनगर लौटते समय सोनबरसा दलनछपरा मार्ग पर शनिवार को रामनगर निवासी एसएसबी जवान संतोष कुमार सिंह (45) पुत्र श्यामदेव सिंह की स्वीफ्ट डिजायर कार पेड़ से टकरा गयी। हादसे एसएसबी जवान की मौत गाड़ी में ही हो गई। पुलिस को जवान का शव बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

एसएसबी जवान संतोष कुमार सिंह छुट्टी पर अपने घर आये थे। शनिवार को वे अपने पालतू कुत्ते को कार में बैठाकर बैरिया बाजार आये थे। बाजार में खरीदारी कर वापस लौटते समय उनकी कार असंतुलित होकर भगवानपुर गांव के निकट सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार चिपट गई थी। इससे संतोष सिंह व उनके पालतू कुत्ते की मौके पर मौत हो गई थी।

घटना की सूचना पर पर पहुंची दोकटी पुलिस ने जेसीबी बुलाकर गाड़ी को पेड़ से अलग कराया। फिर कटर से काटकर संतोष सिंह व कुत्ते का शव बाहर निकाला गया। संतोष सिंह अपने मां बाप का इकलौते संतान थे। उनको एक पुत्र व एक पुत्री हैं। संतोष सिंह की तैनाती एसएसबी गोरखपुर में थी। संतोष सिंह की मौत से परिवार में कोहराम मच गया हैं। थानाध्यक्ष मदन पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking