Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राज्य

परिवहन मंत्री के जिले में अभी बहुत अपडेट होना है प्रदेश की रोडवेज सेवा को

-उत्तर प्रदेश परिवहन निगम

-विधायक केतकी सिंह का क्षेत्र अभी भी रोडवेज बसों की सेवा से है महरूम

-रेल सेवा से वंचित फूलों की नगरी सिकंदरपुर में बनाना होगा रोडवेज बस स्टैंड

-बिल्थरारोड बस स्टैंड के पास बसें तो हैं पर सुविधाओं का दिखता है अभाव

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : बलिया नगर क्षेत्र यानी जिला मुख्यालय से निर्वाचित विधायक दयाशंकर सिंह उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री हैं। उत्तर प्रदेश परिवहन सेवा को बेहतर.बनाना उनका उद्देश्य होगा। बात बागी जिला बलिया की करें तो परिवहन विभाग को यहीं अपडेट होना शेष है। भाजपा विधायक केतकी सिंह के क्षेत्र को ही रोडवेज बसों के संचालन सेवा से जोड़ना है जो अभी तक महरूम है।

मंत्री जी का जिला होने के नाते बलिया प्रदेश भर की नजर में रहेगा। बात जिले की करें तो जिला बलिया, बैरिया, रसड़ा, बिल्थरारोड, सिकंदरपुर और बांसडीह छह तहसीलों में विभक्त है। बांसडीह और बैरिया क्षेत्र रोडवेज बसों की सेवा से महरूम है। बांसडीह भाजपा विधायक केतकी सिंह का इलाका है। बांसडीह रेल सेवा भी वंचित तहसील है। रेल सेवा से वंचित तहसील फूलों की नगरी सिकंदरपुर में तो रोडवेज़ बस स्टेशन बनाने की आवश्यकता है। बात करें रोडवेज बस स्टैंड बिल्थरारोड की तो यहां बसें तो हैं पर बस स्टैंड डिपो परिसर में सुविधाओं का अभाव है। कहने को तो रसड़ा में रोडवेज बस डिपो है पर सिर्फ कहने के लिए। बसें तो शायद ही कभी उसमें दाखिल होती हैं। बलिया जिले में रोडवेज को अभी बहुत अपडेट होना है। देखिए कब तक होता है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking