
-नारायणपाली गांव में
-भारतीय जनता पार्टी की युवा नेत्री प्रियंका दुबे हैं आयोजन की मुख्य यजमान


शशिकांत ओझा
बलिया : क्षेत्र के नारायनपाली गांव में स्वामी आचार्य आनन्द जी महाराज (भृगु क्षेत्र) के सानिध्य में आयोजित सात दिवसीय श्री प्राण प्रतिष्ठातमक रुद्र महायज्ञ में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। महायज्ञ में भारतीय जनता पार्टी की युवा नेत्री प्रियंका दुबे मुख्य आयोजक यजमान की भूमिका में विद्यमान है।

11 मई से प्रारंभ यज्ञ में परिक्रमा के लिए सुबह (भोर) से ही भक्तों का हुजूम उमड़ रहा है। वहीं यज्ञ स्थल पर अयोध्या धाम से पधारी कथावाचिका साध्वी सीता सहचरी के प्रवचन का श्रवण लोड कर रहे हैं। शनिवार की शाम अपने प्रवचन में शिव पार्वती विवाह प्रसंग सुनाया। श्रोताओं को संबोधित करते हुए साध्वी सीता सहचरी ने कहा कि प्रजापति दक्ष द्वारा आयोजित यज्ञ में पहुंचने पर जब सती ने देखा कि यज्ञ में उनके पति महादेव का कोई स्थान नहीं है अपितु यहां महादेव का अपमान ही उनके पिता दक्ष द्वारा किया जा रहा है तो सती ने अग्नि कुंड में प्रवेश कर अपने प्राणों की आहुति दे दी।

कथा में आगे कहा कि एक पत्नी के लिए पति से बड़ा कोई भी गुरु नहीं होता। प्रत्येक स्त्री को अपने पत्नी धर्म का अवश्य ही पालन करना चाहिए। साध्वी ने शिव विवाह पर कथा सुनाकर सबको विभोर कर दिया।