उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राज्य

नरायनपाली गांव में चल रहे सात दिवसीय प्राण प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ की पूर्णाहुति

-दिव्य धार्मिक आयोजन

-यज्ञाचार्य आनंद जी महाराज (भृगु क्षेत्र) ने विधि विधान से कराया हवन

-महायज्ञ का आयोजन युवा भाजपा नेत्री प्रियंका दुबे द्वारा था आयोजित

शशिकांत ओझा

बलिया : क्षेत्र के नारायनपाली गांव में आयोजित सात दिवसीय प्राण प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ की पूर्णाहुति व भंडारा बुधवार को संपन्न हो गया। यज्ञाचार्य आनंद जी महाराज (भृगु क्षेत्र ) द्वारा मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से पूजा अर्चना कर हवन का कार्य संपन्न कराया। 

इस क्रम में श्रद्धालुओं द्वारा विभिन्न देवी देवताओं के नाम हवन किया। हवन करने को लेकर गांव के साथ- साथ आस पास के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं हवन से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय बना रहा। सात दिनों तक चलने वाले यज्ञ में प्रवचन सुनने को लेकर भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। प्रवचन कर्ता सुश्री साध्वी सीता सहचरी जी (अयोध्या) ने श्रद्धालुओं को विभिन्न सामाजिक सरोकार के साथ-साथ धार्मिक ग्रंथ पर आधारित प्रवचन सुनाया। जबकि यज्ञ मंडप में परिक्रमा करने को लेकर भी महिला-पुरुष व बच्चे काफी उत्सुक दिखे। बुधवार को हवन व भंडारा के साथ यज्ञ का भव्य समापन हुआ।

भंडारा में महाप्रसाद ग्रहण करने को लेकर भी श्रद्धालुओं की भीड़ अच्छी खासी देखी गई। इस भंडारा में समरसता झलक रही थी। भंडारा में श्रद्धालुओं को महाप्रसाद के रूप में खीर पूरी का महाभोग परोसा गया। यज्ञ के सफल संचालन में यज्ञ समिति हृदयानन्द दुबे, अनिल तिवारी, पंकज शुक्ल व विनय शुक्ल के साथ ही यज्ञ समिति की अध्यक्ष प्रियंका दुबे, निठाली खरवार, लल्लन दुबे, मुकुल दुबे, संतोष, रविन्द्र तिवारी, कमलाकर दुबे समेत सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु देर शाम तक भंडारे के आयोजन में जुटे रहे।