Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राज्य

ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ ने किया भगवान भोलेनाथ का भव्य रुद्राभिषेक

-श्री तिलेश्वर नाथ मंदिर में धार्मिक आयोजन

-कुकुरहा चोगड़ा के शिवमंदिर में उमड़ा भक्तों के आस्था का सैलाब

-जन कल्याण के लिए ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ का धार्मिक आयोजन

शशिकांत ओझा

बलिया : ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ जनपद बलिया के तत्वाधान में भगवान भोलेनाथ का भव्य रुद्राभिषेक का कार्यक्रम श्री तिलेश्वर नाथ महादेव मंदिर कुकुरहा चोगड़ा पर किया गया। पवित्र सावन मास में ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के द्वारा जन कल्याण के वास्ते यह आयोजन हुआ।

भव्य रुद्राभिषेक का कार्यक्रम पंडित आशीष पराशर एवं अरुण तिवारी के नेतृत्व में पांच पंडितों के द्वारा भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक संपन्न हुआ। मुख्य यजमान के रूप में संगठन के प्रदेश महासचिव राजेश कुमार मिश्र, पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत चितबड़ागांव केसरी नंदन त्रिपाठी, जिला महासचिव विष्णु कुमार मिश्र, जिला सचिव सत्येंद्र पाण्डेय एवं आजमगढ़ मंडल प्रभारी /पत्रकार ओम प्रकाश पाण्डेय रहे। इस अवसर पर हवन पूजन एवं प्रसाद  वितरण किया गया।

चंद्रयान तीन के सफलता के लिए भगवान का आभार व्यक्त किया गया तथा जन कल्याण के लिए प्रार्थना भी हुई। इस अवसर पर प्रीति पाण्डेय, राज कुमारी पाण्डेय, अर्चना मिश्रा, सोनी तिवारी, मधु, दयाशंकर तिवारी, रत्नाकर दुबे, उमाशंकर पांडेय, सरोज दुबे,  मनीष दुबे, सुरेंद्र द्विवेदी, आनंद प्रकाश त्रिपाठी, राहुल तिवारी, मुन्ना तिवारी, आत्मा पांडेय, अतुल पांडेय, विजय पांडेय, शुभम ओझा, अनूप पांडेय सहित सैकड़ो की संख्या में ब्राह्मण बंधु उपस्थित रहे। इस अवसर पर संघ के शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र दिवेदी के द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking