Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

रामेश्वर चौधरी काका की सड़क दुर्घटना में मौत, गांव में शोक की लहर

शशिकांत ओझा

बलिया : फेफना थाना क्षेत्र के कपुरी गांव निवासी रामेश्वर चौधरी काका की रविवार की शाम सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दुर्घटना के समय वह अपनी साइकिल से फेफना से अपने घर आ रहे थे कि एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने ओवरटैक के चक्कर में उन्हें रौंद दिया। दुर्घटना के बाद वाहन फरार भी हो गया।

55 वर्षीय रामेश्वर चौधरी काका कपुरी गांव के निवासी थे और एक विद्यालय में स्कूल वैन चालक थे। किसी काम से फेफना गए थे काम निपटाने में उन्हें विलंब हो गया। लौटते समय वह अभी पुनीत आटो मोबाइल शोरूम के सामने पहुंचे थे कि सामने से आ रही स्कार्पियो ने धक्का मार दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। रामेश्वर चौधरी काका के तीन पुत्र और एक पुत्री हैं। पुत्री और एक पुत्र की शादी हो गई हैं। सुबह से ही रामेश्वर चौधरी काका के घर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा है।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking