Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

गुरु पूर्णिमा के दिन भक्त मनाएंगे आचार्य साधना की गोल्डेन जुबली

-गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व

-श्री माधव ब्रह्म बाबा के प्रधान उपाधक हैं वसुदेवा के आचार्य भरत उपाध्याय

शशिकांत ओझा

बलिया : श्री माधव ब्रह्म बाबा के साधक आचार्य भारत उपाध्याय की साधना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर इस बार भक्त गुरु पूर्णिमा पर साधना की गोल्डेन जुबली मना रहे हैं। तय कार्यक्रम में गुरु पूजन के पश्चात काव्य गोष्ठी कवि सम्मेलन आयोजित है। उसके बाद प्रसाद वितरण व भंडारा का कार्यक्रम है।

संत समाज सेवा समिति ढिकरी चितबड़ागांव के अध्यक्ष विजय नारायण सिंह यादव ने बताया की माधव ब्रह्म बाबा की साधना में आचार्य भरत उपाध्याय का 50 वर्ष पूर्ण हुआ है। इस साधना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर गुरु पूर्णिमा के दिन हम भक्तगण इसे गोल्डेन जुबली (स्वर्ण जयंती) के रूप में मनाएंगे। स्वर्ण जयंती कार्यक्रम पर गुरु पूर्णिमा के दिन सबसे पहले गुरु पूजन का भव्य कार्यक्रम होगा। उसके पश्चात कवि सम्मेलन का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। कवि सम्मेलन में पूर्वांचल के सभी लाजवाब कवि भाग लेंगे। कवि सम्मेलन के बाद सायं 4:00 बजे से प्रसाद वितरण व भंडारा का कार्यक्रम आयोजित है।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking