

शशिकांत ओझा
बलिया : भारत सरकार के वयोश्री योजना के अंतर्गत सोमवार को फेफना भाजपा कार्यालय पर वृद्धजनों को सहायक उपकरण वितरित किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता भाजपा नेता छोटू ओझा और उनकी टीम ने वितरण व्यवस्था का इंतजाम किया।
आसरा केंद्र बेल्थरारोड के बैनर तले के बैनर तले वृद्धों को व्हील चेयर, कमोड, बैशाखी, छड़ी, कमर घुटने का बेल्ट, कान की मशीन आदि उपकरण वितरित किए गए। एलिम्को के अधिकारी भी मौजूद रहे। युवा सामाजिक कार्यकर्ता विद्यासागर ओझा छोटू के देखरेख में वितरण संपन्न हुआ। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष आर्केश दुबे, अरविंद सिंह, अंकित चौरसिया, मोनू सिंह, धीरज सिंह विक्की ओझा आदि का सहयोग रहा।
इतने उपकरण हुए वितरित
-व्हील चेयर- 158
-कमोड व्हील चेयर- 136
-छड़ी- 82
-कमर बेल्ट- 150
-कान की मशीन- 42
-स्वाइनल बेल्ट- 51