Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

पूर्व चेयरमैन स्वर्ण प्रभा सिंह को श्रद्धांजलि देने सहतवार पहुंचे शिवपाल यादव

-बलिया में सपा के राष्ट्रीय महासचिव

-मीडियाकर्मियों से की वार्ता भी, कहा लोकसभा चुनाव में भाजपा का होगा सफाया

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव सोमवार को सहतवार कस्बे में चेयरमैन सरिता सिंह के आवास पर पंहुचकर नगर पंचायत की पूर्व चेयरमैन स्व. स्वर्णप्रभा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने स्व स्वर्ण प्रभा सिंह के चित्र पर फूल माला चढ़ाकर नमन किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

शिवपाल यादव ने वरिष्ठ सपा नेता नीरज सिंह गुड्डडू व परिवार के अन्य लोगों को सांत्वना दिया। शिवपाल सिंह यादव ने पत्र प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान कहा कि तीन राज्यों में आया चुनाव परिणाम आम जनता का जनादेश हैं इसे सभी विपक्षी पार्टियों को सबक के साथ स्वीकार करना चाहिए। चुनाव परिणाम की हम समीक्षा कर आगे पार्टी, संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे। शिवपाल सिंह ने कहा कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन के राष्ट्रीय नेताओं के साथ बातचीत कर चुनाव लड़ेंगी तथा केन्द्र की भाजपा सरकार का देश से सफाया कर देगी।

बसपा के इंडिया गठबंधन में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय पार्टी के नेता बातचीत कर तय करेंगे। भाजपा से दूरी बनाने वाली सभी पार्टियों का इंडिया गठबंधन में शामिल किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार बजट ही खर्च नहीं कर पाती हैं। सदन के पटल पर उनका बजट ही बता रहा हैं। उप्र सरकार की सभी योजनाएं पूरी तरह फेल हैं। आमलोगों को किसी भी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के यूपी सरकार में शामिल होने के सवाल पर हंसते हुए उन्होंने कहा की लगता हैं फिर महाराज जी से उनकी सिफारिश करना पड़ेगा।

इस मौक़े पर पूर्व मंत्री, अम्बिका चौधरी, रामगोविंद चौधरी, नारद राय, विधायक मु रिजवी, जय प्रकाश अंचल, सपा जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव, नागा चौधरी, चेयरमैन प्रतिनिधि नीरज सिंह गुड्डू, राजेश्वर सिंह, योगेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking