Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

लोस चुनाव : मतदान बढ़ाने को जिविनि के नेतृत्व में गठित हुई 17 की कमेटी

-स्वीप की टीम

-जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश कुमार सिंह नोडल अधिकारी, अतुल तिवारी सहायक नोडल

-राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त प्रतिमा उपाध्याय “पीहू” और वरिष्ठ रंगकर्मी आशीष त्रिवेदी को स्थान

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : लोकसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढाने के लिए कार्य करने वाली स्वीप टीम का गठन जिला प्रशासन ने कर दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश कुमार सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों की ही 17 सदस्यीय टीम बनी है। टीम में राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक प्रतिमा उपाध्याय “पीहू” और वरिष्ठ रंगकर्मी आशीष त्रिवेदी को भी उस टीम में शामिल किया गया है।

जिले की स्वीप टीम की कप्तानी नोडल अधिकारी के रूप में पिछली बार मुख्य विकास अधिकारी के पास थी जो इस बार जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश कुमार सिंह को मिली है। टीम की उपकप्तानी राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अतुल कुमार तिवारी को मिली है। टीम के सभी सदस्य डिग्री और इंटर कालेज से ही हैं पर दो विशिष्ट सदस्य अलग से हैं। परिषदीय विद्यालय की प्रधानाध्यापिका राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक प्रतिमा उपाध्याय “पीहू” ( पूर्व की स्वीप आईकॉन) और  जिले के वरिष्ठ रंगकर्मी आशीष त्रिवेदी को भी टीम में स्थान मिला है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking