
-समाजोपयोगी कार्यक्रम
-एक व्यक्ति की सोच ने सामाजिक सरोकार एवं विकास के लिए बेहतर आगाज
-भारतीय रेल के अधिकारी एडीआरएम निर्भय नारायण सिंह का आयोजन


शशिकांत ओझा
बलिया : सामाजिक सारोकार एवं विकास के लिए एक ही मंच पर 27 जनवरी को कई समाजोपयोगी कार्यक्रम, पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण एवं फल उत्पादन हेतु वृहद वृक्षारोपण, बीमार एवं निरीह लोगों के लिए स्वास्थ्य शिविर, नेत्र शिविर, चश्मा वितरण तथा हाड़ कपाती ठण्ड से बचने के लिए समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों को कम्बल वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

गोपाल नगर दियारा क्षेत्र में पहली बार आए क्षेत्र के लाल निर्भय नारायण सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आप अपने बच्चो को राष्ट्र निर्माण के लिए ज्यादा से ज्यादा पढ़ाए। एडीआरएम निर्भय नारायण सिंह की सोच को हर जरूरत मंद तक पहुंचाने के लिए मूर्त रूप प्रदान कर रहें है। गोपाल नगर के पूर्व प्रधान प्रदीप यादव ने कार्यक्रम में वार्ता के क्रम में कहा कि निर्भय सिंह ने बताया कि मेरा हमेशा से यह मानना है कि ईश्वर ने मुझे यदि इस काबिल बनाया है कि मैं लोगों के कुछ काम आ सकूं तो ये मेरा सौभाग्य है। हजारों की संख्या में लोगों से इस कार्यक्रम में शिरकत किया। निर्भय नारायण सिंह ने लोगो में कंबल और पौधे लगाने के लिए पेड़ भी अपने हाथो से प्रदान किया। डाक्टरों की टीम ने लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया दवा और चश्मा भी दिया गया। लोक गीत गायक अंजनी उपाध्याय ने देश भक्ति और धार्मिक गीत से लोगो में जोश भर दिया ,हजारों लोगों ने तालियों से इस्तकबाल किया। इस अवसर पर डॉ 0 प्रेम प्रकाश सिंह , संजय यादव, ब्रजेश सिंह एडवोकेट , विजय कुमार सिंह , काशी नाथ यादव पूर्व सैनिक, सोनू यादव, लल्लन पासवान , गणेश सिंह अध्यापक, आदि गणमान्य मौजूद रहे। संचालन राहुल मिश्रा ने किया, सबका आभार पूर्व प्रधान प्रदीप यादव ने किया।