Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

यशपाल सिंह, कान्हजी पांडेय, वंशीधर यादव या लक्ष्मण गुप्ता की हो सकती है सपा में ताजपोशी

-सपा जिलाध्यक्ष पूर्वानुमान

-समाजवादी पार्टी के लिए सभी ने न्योछावर किया अपना सबकुछ

-फारवर्ड की तरह अखिलेश यादव का मूड गया तो यशपाल और कान्हजी

-बैकवर्ड की तरफ पार्टी का मूड बना रहा तो वंशीधर या लक्ष्मण गुप्ता

शशिकांत ओझा

बलिया : समाजवादी पार्टी में इन दिनों जोरों पर सदस्यता अभियान चल रहा है। सक्रिय सदस्यता पाने के लिए सपा नेता अपने अपने कोटे में साधारण सदस्य बना रहे हैं। प्रदेश और राष्ट्रीय सम्मेलन की तिथि निर्धारित है। उसके बाद जिलाध्यक्षों की तैनाती होगी। बात बलिया जिले की करें तो यहां जिलाध्यक्ष के लिए चार नाम तेजी से उछल रहे हैं। बनेगा कौन यह तो अखिलेश यादव ही तय करेंगे पर जातिगत आंकड़ों और उम्मीद पर पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह, जिला प्रवक्ता सुशील पांडेय कान्हजी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि वंशीधर यादव और पूर्व पालिकाध्यक्ष लक्ष्मण गुप्ता का नाम चर्चा में है।

बात समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष की तैनाती की करें तो उसका कोई मानक नहीं है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने किसी चहेते को तैनात करते हैं। उसकी सेवा की जगह पार्टी के प्रति निष्ठा और जातिगत आंकड़ों को देखा जाता है। बलिया जिले में सपा यदि वर्तमान तर्ज पर बैकवर्ड चेहरे को जिलाध्यक्ष बनाना चाहेगी तो विकासखंड सोहांव के प्रमुख प्रतिनिधि वंशीधर यादव का नाम आ सकता है। यदि पार्टी ने गैर यादव बैकवर्ड जिलाध्यक्ष बनाने का मन बनाया तो नगर पालिका बलिया के पूर्व अध्यक्ष और नगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके लक्ष्मण गुप्ता का नाम आने की प्रबलतम संभावना है। यदि ने बदलाव दृष्टिकोण अपनाते हुए क्षत्रिय जिलाध्यक्ष बनाना चाहा तो पूर्व जिलाध्यक्ष सक्रियता से कार्य करने वाले यशपाल सिंह का नाम आ सकता है और यदि पार्टी का मन हुआ कि इस ब्राह्मण चेहरा जिलाध्यक्ष होगा तो वर्तमान में जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी संभाल रहे श्री मुरली मनोहर टाउन डिग्री कालेज छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष सुशील पांडेय कान्हजी का नाम आएगा। सनद रहे पार्टी के वर्तमान में अध्यक्ष का पद संभाल रहे राजमंगल यादव छात्रसंघ में कान्हजी के महामंत्री रह चुके हैं।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking