Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

अखिलेश यादव के फिर से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर जिले में हर्ष

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर समाजवादी पार्टी बलिया ने हर्ष व्यक्त किया है। छोटे बड़े सभी नेताओं ने उनको शुभकामना प्रेषित किया है।

पार्टी की तरफ से जारी बयान में कहा कि पार्टी का सपा का यह राष्ट्रीय सम्मेलन देश की दिशा और भविष्य तय करेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर एक बार फिर से अखिलेश यादव के चुनाव से पार्टी के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। जिससे समाजवादी पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव में एक नए कलेवर के साथ मैदान में आएगी। समाज में भय का वातावरण एवं नफरत का बीज बोने वाली भाजपा सरकार का अंत होगा। कहा कि देश को आर्थिक मोर्चे पर शक्तिशाली बनाने वाली सरकार और समाज को एकता में पिरोने वाली ताकतें देश में ताकतवर होंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं को अखिलेश यादव जी से उम्मीदें हैं। समाजवादी पार्टी के पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर अखिलेश यादव को बधाई देने वालों में पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी, विधायक संग्राम सिंह यादव, पूर्व मंत्री नारद राय, जिला प्रवक्ता सुशील पांडेय कान्हजी, पूर्व पालिकाध्यक्ष संजय उपाध्याय, पूर्व पालिकाध्यक्ष लक्ष्मण गुप्ता, वरिष्ठ नेता अकमल नईम खां, ब्लॉक प्रमुख वंशीधर यादव, वरिष्ठ नेता अनिल राय, विधानसभा बेल्थरारोड के नेता राजेश पासवान, जिला उपाध्यक्ष जमाल आलम सहित दर्जनों नेता शामिल रहे।

जिला पंचायत के अध्यक्ष आनंद चौधरी ने दी बधाई

समाजवादी पार्टी के युवा नेता और जिला पंचायत बलिया के अध्यक्ष आनंद चौधरी ने भी अखिलेश यादव को पुनः सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर शुभकामनाएं दी है। आनंद ने कहा कि अखिलेश जी के नेतृत्व में ही देश को लोकतांत्रिक मूल्यों पर नुकसान कर रही ताकत से मुक्ति मिलेगी। सपा 2024 के लोकसभा चुनाव में देश को नई दिशा दिखाएगी।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking