Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की जिलाध्यक्ष (एससी प्रकोष्ठ) ने थामा सपा का झंडा

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बलिया के एसटी एसी प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष कंचन भारती के नेतृत्व में आज दर्जन साथियों ने समाजवादी पार्टी का झंडा थाम कर समाजवादी पार्टी के साथ चलने का निश्चय किया। पार्टी के विधायक संग्राम सिंह यादव एवं राजमंगल यादव के हाथों सपा का झंडा प्रसपा के नेताओं ने लिया।

प्रसपा नेताओं ने कहा की आज के बाद समाजवादी पार्टी को ताकत प्रदान करना ही हम लोगों का उद्देश्य होगा और 2024 के लोकसभा चुनाव में इस एकता का असर अवश्य दिखेगा। इस अवसर पर डा.विश्राम यादव, आद्याशंकर यादव, यशपाल सिंह, सुशील पाण्डेय “कान्हजी”, राज नारायण यादव, जमाल आलम, राजन कनौजिया, रविंदर नाथ यादव, रामेश्वर पासवान, जलालुदीन जेडी, गुरुज लाल राजभर, जीतेश वर्मा आदि उपस्थित रहे। प्रसपा नेता राकेश कुमार राम (राष्ट्रीय महासचिव प्रसपा) विनोद कुमार, अवधेश आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking