
-फिर बलिया का बढा मान
-रामगोविंद चौधरी हैं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव
-मिठाई लाल भारती हैं सपा अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष


शशिकांत ओझा
बलिया : समाजवादी पार्टी ने लोकसभा 2024 आम चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। सूची में बलिया जिले के दो दिग्गज नेताओं ने अपना स्थान सुरक्षित किया है। एक सपा राष्ट्रीय सचिव रामगोविन्द चौधरी तो दूसरे सपा अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती हैं।

रामगोविन्द चौधरी और मिठाई लाल भारती को स्टार प्रचारकों की सूची में सम्मिलित करने पर बलिया वासियों में प्रसन्नता है। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष/प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय “कन्हजी” प्रेस को जारी बयान में कहा कि रामगोविन्द चौधरी एक अनुभवी एवं कर्मठ व्यक्तित्व के नेता हैं और मिठाई लाल भारती कर्तव्य परायण।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जिस आशा एवं विश्वास से दोनों को यह जिम्मेदारी दी है पार्टी निश्चित ही उससे लाभान्वित होगी और 2024 के लोकसभा चुनाव में पूरे प्रदेश में बड़ी जीत हासिल करेगी। कान्हजी ने इस दूरदर्शी निर्णय के लिए जनपद वासियों की तरफ़ से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए रामगोविन्द चौधरी और मिठाई लाल भारती को बधाई दिया हैं।