Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

सपा के जिलाध्यक्ष ने घोषित किया विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्षों की सूची

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राज मंगल यादव ने शनिवार को विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्षों की सूची जारी कर दी।  जिले में कुछ विधानसभा क्षेत्रों में तो पुराने अध्यक्षों को ही जिम्मा मिला है परंतु कुछ नए को संगठन की जिम्मेदारी दी गई है।

जिलाध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सहमति और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम की संस्कृति के बाद सूची जारी किए। विधानसभा बलिया नगर से रामनाथ पटेल, विधानसभा फेफना से दिनेश यादव, विधानसभा बैरिया से दशरथ यादव, विधानसभा सिकंदरपुर से रामजी यादव, विधानसभा बेल्थरा से शमशाद बांसपारी तथा विधानसभा रसड़ा से रवीन्द्र पहलवान को संगठन की जिम्मेदारी दी गई है।

राष्ट्रीय सचिव के क्षेत्र में नहीं तय हो पाया नाम

समाजवादी पार्टी ने विधानसभा क्षेत्र के संगठन अध्यक्षों की सूची तो जारी कर दी पर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी के विधानसभा क्षेत्र बांसडीह में नाम घोषित नहीं हुआ। बांसडीह में अध्यक्ष का नाम नहीं आना चर्चा का विषय रहा।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking