Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

वरिष्ठ सपा नेता शशिकांत चतुर्वेदी बने समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव

शशिकांत ओझा

बलिया : जिले के वरिष्ठ समाजवादी पार्टी के नेता शहीद मंगल पांंडेय स्मारक समिति के अध्यक्ष शशिकांत चतुर्वेदी को पार्टी ने अब प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी सौंपने का मन बनाया है। पार्टी ने शशिकांत चतुर्वेदी को प्रदेश सचिव मनोनीत किया है। प्रदेश सचिव बनाए जाने पर जिले के कार्यकर्ताओं में बड़ी प्रसन्नता है।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति पर शशिकांत चतुर्वेदी को पार्टी प्रदेश सचिव बनाया है। शशिकांत चतुर्वेदी पूर्व में भी पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य रहे हैं। शशिकांत चतुर्वेदी को पार्टी का प्रदेश सचिव बनाकर पार्टी ने मिशन लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रदेश और जिले में एक बेहतर संदेश दिया है। सपा नेता शशिकांत चतुर्वेदी ने इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष सहित जिलाध्यक्ष का आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है। शशिकांत चतुर्वेदी को जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव, जिला उपाध्यक्ष अनिल राय, विधानसभा अध्यक्ष रामनाथ पटेल, विकेश सोनू आदि सभी वरिष्ठ नेताओं ने बधाई दी है।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking