Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

दिग्गज समाजवादियों ने भी किया पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को नमन

-चंद्रशेखर जयंती 

-उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी, अंबिका चौधरी, और नारद राय ने दी श्रद्धांजलि

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 97वीं जयंती पूरे देश में सम्मानजनक तरीके से मनाई गई। चंद्रशेखर के अनुयायियों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के दिग्गज समाजवादियों में शुमार रामगोविंद चौधरी, अंबिका चौधरी और नारद राय ने संयुक्त रूप से उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी, पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी और पूर्व मंत्री नारद राय ने रामगोविंद चौधरी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। रामगोविंद चौधरी ने पूर्व प्रधानमंत्री के जीवनवृत पर लंबा प्रकाश डाला। पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने चंद्रशेखर जी के समाजवादी विचारधारा पर प्रकाश डाला। पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने जीवन भर आम लोगों की चिंता करी। उनकी विचारधारा को आगे बढाने से ही देश को उन्नति के रास्ते पर लाया जा सकता है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking