Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

राजयोगिनी बीके पुष्पा दीदी, बीके समता दीदी का समर्पण सम्मान समारोह संपन्न

-प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बैरिया में

-नवरात्र की अष्टमी के दिन नौ शक्तियों के रूप में दिखी ब्रह्माकुमारियां

अनिल सिंह

बैरिया (बलिया) : स्थानीय प्रभु दर्शन भवन में रविवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा बैरिया की प्रमुख प्रभारी राज योगिनी बीके पुष्पा दीदी, सह प्रभारी राज योगिनी बीके समता दीदी के द्वारा समर्पण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय  शाखा बलिया की प्रमुख प्रभारी व वरिष्ठ राज योगिनी बीके उमा दीदी , राजयोगिनी बीके सुमन दीदी, बलिया के कदम चौराहा के गीता पाठशाला से राज योगिनी बीके सुमन दीदी की सानिध्य में सैकड़ों ब्रह्माकुमारी भाई बहनों की मौजूदगी में राजयोगिनी  बीके पुष्पा दीदी व राजयोगिनी बीके समता दीदी का समर्पण सम्मान समारोह प्रभु दर्शन भवन में संपन्न हुआ।

शिव शक्तियों के इस भावुक समर्पण सम्मान समारोह में उपस्थित सैकड़ो भाई बहनों की आंखों से अश्रुधार बह निकले, इस अनमोल घड़ी में लग रहा था जैसे आसमान से शिव शक्तियों का नौ रूप धरा पर विद्यमान हो चुका है। इस दौरान वरिष्ठ राजयोगिनी बीके उमा दीदी ने कहा कि परमात्मा में अपने पूरे जीवन को समर्पित कर देना यह आम बातें नहीं है। और राज योगिनी बीके पुष्पा बहन और राज योगिनी बीके समता बहन ने अपने खेलने खाने की उम्र बाल्यावस्था से ही अपने आप को अपना पूरा जीवन ही शिव के हवाले समर्पित कर दिया।

यह दोनों शक्तियां अब पूर्णता के तरफ परिपूर्ण हो रही हैं। वहीं सुमन दीदी ने कहा की राजयोगिनी बीके पुष्पा बहन और राजयोगिनी बीके समता बहन दोनों दोनों बहनों ने अपनी सेवाओं से बैरिया क्षेत्र के सैकड़ो भाई बहनों को राजयोग के माध्यम से घरों में सुख शांति के साथ परमपिता परमात्मा शिव की अनुभूति कराया है। जिसके प्रणाम स्वरूप आज प्रभु दर्शन भवन में सैकड़ो की तादाद में परमपिता परमात्मा शिव के समर्पित बच्चे दिखाई दे रहे हैं।

इस दौरान राजयोगी बीके अजय भाई ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में राजयोगिनी बीके समता दीदी ने आए हुए सभी अतिथियों पत्रकारों के साथ दूर दूर से आए सभी भाई बहनों का आभार प्रकट किया। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा के अध्यक्ष महिमा सिंह, बहन किरण, बहन शालिनी, बहन रेखा, बहन प्रियंका, राजू भाई श्रीराम भाई, ग्रापए जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह सहित सैकड़ो भाई-बहन मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संस्था के मीडिया प्रभारी बीके अनिल कुमार ने किया।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking