Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

बागी जनपद में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस, हुआ संविधान प्रस्तावना का वाचन भी

-संविधान दिवस आयोजन

-दीवानी न्यायालय सहित जिला प्रशासन ने मनाया उत्साह पूर्वक

-परिवहन मंत्री, सपा और कांग्रेस के कार्यालय पर भी किया गया आयोजन

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : संविधान दिवस का आयोजन बागी जनपद में भी पूरे उत्साह और उमंग के साथ हुआ। सभी आयोजनों में संविधान की प्रस्तावना का वाचन व शपथ का आयोजन हुआ। दीवानी न्यायालय, जिला प्रशासन सहित राजनीतिक दलों के कार्यालय पर भी संविधान दिवस का आयोजन हुआ।

उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार मंगलवार को संविधान दिवस के शुभ अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का पाठन जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अमित पाल सिंह की अध्यक्षता में किया गया। संचालन अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव हरीश कुमार द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश द्वारा दीवानी न्यायालय, बलिया के सभी न्यायिक अधिकारीगण, तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीगण को भारत की  संविधान की प्रस्तावना का वाचन का शपथ दिलाया। जनपद न्यायाधीश अमित पाल सिंह ने सभी को संविधान दिवस की बधाई दिया।

जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने मंगलवार को संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी डीपी सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन तथा नगर मजिस्ट्रेट इंद्रकांत द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। जनपद में संविधान दिवस पर विकास भवन सहित अन्य कार्यालयों में कार्यक्रम का आयोजन कर संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। 

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के जनसंपर्क कार्यालय पर मंगलवार को संविधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने डा. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर संविधान निर्माण में उनके द्वारा किए गए महान योगदान को याद किया। परिवहन मंत्री के अनुज भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीयों द्वारा कई दशकों पूर्व से संविधान दिवस मनाया जाता है। डा.भीमराव आंबेडकर के इस महान योगदान के रूप में भारत सरकार द्वारा पहली बार 26 नवम्बर 2015 को संविधान दिवस मनाया गया तबसे प्रति वर्ष सम्पूर्ण भारत में संविधान दिवस मनाया जाता है। कार्यक्रम में राजीव मोहन चौधरी, नगर अध्यक्ष घनश्याम दास जौहरी, योगेश सिंह, जिला महामंत्री संतोष सिंह, अनिल पांडेय, अवनीश शुक्ल, अरुण सिंह, अशोक सिंह, पप्पू सिंह आदि मौजूद रहे।

जिला कांग्रेस कमेटी के सभागार में मंगलवार को संविधान दिवस पर संविधान रक्षक अभियान के तहत एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में कांग्रेस जनों ने संविधान की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक और संचालन विवेक ओझा ने किया। उक्त गोष्ठी में  दिग्विजय सिंह, पुनीत पाठक, ओम प्रकाश तिवारी, बृजेश सिंह, सत्य प्रकाश उपाध्याय, राजेंद्र चौधरी, संतोष चौबे, सागर सिंह राहुल आदि मौजूद रहे।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर संविधान दिवस के अवसर पर पार्टी के जिला कार्यालय बैठक हाल में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि हम समाजवादियों के लिए भारत का संविधान किसी भी ग्रन्थ से अधिक पवित्र हैं आज संविधान दिवस पर इसकी सुरक्षा एवं मजबूती हेतु समाजवादी साथी कोई भी कुर्बानी देने की प्रतिबद्धता व्यक्त करते है। इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी, सुशील कुमार पाण्डेय”कान्हजी, बीरबल राम, कामेश्वर सिंह राजन कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking