Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश पूर्वांचल बलिया राज्य

विश्व संगीत व योग दिवस की पूर्व संध्या पर बापू भवन में भव्य कार्यक्रम

-सांस्कृतिक आयोजन

-म्यूजिक प्लेनेट एकेडमी के होनहार बहाएंगे संगीत की सरिता, हजारों की लगेगी डुबकी

-आयोजकों ने की बैठक, बनायी आयोजन की सफलता के लिए रणनीति

शशिकांत ओझा

बलिया : प्रति वर्षों की तरह इस वर्ष भी  विश्व संगीत एवं योग दिवस की पूर्व संध्या पर 20 जून को टाउन हॉल बापू भवन  में भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा। म्यूजिक प्लेनेट एकेडमी के आयोजकत्व में होनहार संगीत की सरिता बहाएंगे और उसमें हजारों की डुबकी लगेगी।

भव्य कार्यक्रम में एकेडमी के होनहारों के अतिरिक्त जनपद के कोने-कोने से आए कलाकारों की प्रस्तुति होगी जो बेहद रसीली व खूबसूरत होगी। गायन वादन एवं योग का त्रिवेणी का संगम देखने को मिलेगा। योगाचार्य डॉक्टर सत्यार्थ प्रकाश तिवारी जी अपनी योग कला से बापू भवन को योगमय कराने वाले है। कार्यक्रम के विशेष आकर्षण ताल वाद्य संगम होगा इसमें एक साथ उम्र के बढ़ते क्रम में पांच तबला वादक की प्रस्तुति होगी जो बलिया के इतिहास में पहली बार  होगा।

उक्त कार्यक्रम विश्व हिंदू परिषद  प्रांत प्रमुख डॉक्टर चंद्रशेखर पांडेय की अध्यक्षता में होगा। मुख्य अतिथि शांभवी पीठाधीश्वर परम पूज्य स्वामी आनंद स्वरूप जी महाराज होंगे। विशिष्ट अतिथियों में नगर पालिका अध्यक्ष संत कुमार मिठाई लाल गुप्ता, डॉक्टर विद्यासागर उपाध्याय शिक्षाविद एवं पंकज उपाध्याय निदेशक ब्रूक्स इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड होगे। 

आयोजन को लेकर बैठक, बनी रणनीति

योग दिवस की पूर्वसंध्या पर टाउन हाल में आयोजकों की बैठक हुई। बैठक में आयोजन की भव्यता पर विचार विमर्श हुआ। बैठक में डॉक्टर करुणा निधि तिवारी, डॉक्टर अनिल तिवारी, नीरज उपाध्याय,  इं. प्रभात उपाध्याय, जगदीश शर्मा, हरेंद्र नाथ मित्र, संतोष  दीक्षित, डॉक्टर फतेह चंद बेचैन, डॉक्टर संतोष गुप्ता, रामकिंकर सिंह आदि उपस्थित रहे। डा. अरविंद उपाध्याय ने सभी का आभार जताया।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking