Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

विधायक फेफना संग्राम सिंह यादव को सपा ने बनाया बलिया का जिलाध्यक्ष

-राजनीतिक घटनाक्रम

-जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव के सड़क दुर्घटना में निधन से रिक्त था पद

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनपद के फेफना विधानसभा क्षेत्र से विधायक संग्राम सिंह यादव को बलिया जिलाध्यक्ष पद की कमान सौंपी है। बलिया जिलाध्यक्ष का पद राजमंगल यादव के असमिक सड़क दुर्घटना में निधन से खाली हुआ था।

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव का निधन सड़क दुर्घटना में लखनऊ के 1090 चौराहा के पास गत दिन हो गया था। जिलाध्यक्ष कि तेरही में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बलिया आए थे और उन्होंने मृतक जिलाध्यक्ष के परिजनों को मदद का भरोसा देते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिशन 2024 के लिए जुटने को कहा था। जिलाध्यक्ष के रिक्त पद को भरते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने फेफना विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक संग्राम सिंह यादव को पुन: जिलाध्यक्ष पद की कमान दे दी है। 

सनद रहे की संग्राम सिंह यादव पूर्व में भी जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी को संभाल चुके हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के दिवंगत जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव के पुत्र रजनीश यादव को भी समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking