Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

जिलाध्यक्ष बनने के बाद पूर्व विधायक संजय यादव का प्रथम आगमन मंगलवार को

-भारतीय जनता पार्टी

-रसड़ा से होंगे जिले में दाखिल, नगरा बेल्थरारोड, सिकंदरपुर के रास्ते जिला कार्यालय

-जगह जगह स्वागत की हो यही तैयारी, विधायक रह चुके पहले जिलाध्यक्ष हैं संजय यादव

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बनने के बाद पूर्व विधायक संजय यादव का जनपद में प्रथम आगमन मंगलवार को हो रहा है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के प्रथम आगमन पर तैयारियों का दौर चल रहा है। ऐतिहासिक स्वागत की तैयारी है।

सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके संजय यादव को पार्टी ने जिलाध्यक्ष नामित किया है। जिलाध्यक्ष बनने के बाद पूर्व विधायक संजय यादव मंगलवार को प्रथम बार जनपद में आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक जिलाध्यक्ष मंगलवार को लखनऊ स्थित आवास से सुबह प्रस्थान कर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से बलिया आएंगे।

रसड़ा से संजय यादव जिले में दाखिल होंगे। वहां से स्वागत के बाद वे नगरा के रास्ते बेल्थरारोड जाएंगे। फिर सिकंदरपुर के रास्ते सुखपुरा होते हुए जीराबस्ती स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर आएंगे। जिला कार्यालय पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। पूरे मार्ग में लगभग सौ स्थानों पर स्वागत माल्यार्पण का कार्यक्रम निर्धारित है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking