अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

जिलाध्यक्ष संजय यादव ने लिया मुख्यमंत्री योगी से लिया मिशन 2024 का मंत्र

-शिष्टाचार मुलाकात

-मुख्यमंत्री आवास पर लिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आशीर्वाद

शशिकांत ओझा

बलिया : भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय यादव मिशन 2024 लोकसभा चुनाव में बलिया से भी एक कीर्तिमान बनाने की मंशा रखते हैं। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री आवास पर सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात कर आशीर्वाद और मिशन 2024 का मंत्र लिया।

जिलाध्यक्ष संजय यादव अपने लखनऊ प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और सीएम योगी आदित्यनाथ से प्रणाम कर आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री के साथ जिलाध्यक्ष की लोकसभा चुनाव रणनीति को लेकर लंबी वार्ता हुई। मुख्यमंत्री ने संजय यादव जिलाध्यक्ष को लोकसभा चुनाव की रणनीति को सफल बनाने का मंत्र किया। मुख्यमंत्री ने संजय यादव के संगठन कार्य की तारीफ भी किया। संजय यादव ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष मनोयोग से मेहनत कर लोकसभा चुनाव में सर्वाधिक सफलता अर्जित कराने का भरोसा दिलाया।

एयरपोर्ट पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी हुई. आत्मीय मुलाकात

जिलाध्यक्ष संजय यादव की शिष्टाचार मुलाकात लखनऊ एयरपोर्ट पर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आत्मीय मुलाकात हुई। जिलाध्यक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बुके देकर सम्मानित किया। एयरपोर्ट पर ही दोनों नेताओं की मिशन लोकसभा को लेकर चर्चा भी हुई।