Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

यक्ष प्रश्न : बिना विभागीय  अनुमति बतौर मैनेजर बलिया से बरेली कैसे पहुंचे संजय सिंह!

-68वीं विद्यालयी क्रीडा प्रतियोगिता

 -जनपद के मुरली छपरा शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय रामनगर में हैं हेडमास्टर

-पूछताछ के दौरान फर्जी खिलाड़ियों ने किया अपने मैनेजर संजय सिंह की ओर इशारा

शशिकांत ओझा

बलिया : 68वीं विद्यालयी क्रीडा प्रतियोगिता में वालीबाल प्रादेशिक अंडर 19 बालिका प्रतियोगिता में आजमगढ़ मंडल की टीम में दो खिलाड़ी फर्जी मिले हैं। चयनित दोनों खिलाड़ी गांधी इंटर कालेज दलन छपरा बलिया की निशा और अंशु हैं। इन्हीं के नाम पर मऊ की दो खिलाड़ी खेलने उतरी थीं। टीम में बतौर मैनेजर पहुंचे संजय सिंह खुद फर्जी निकले क्योंकि उनका नाम सूची में है ही नहीं। 

स्टेट प्रतियोगिता के फर्जीवाड़े में आए बतौर मैनेजर संजय सिंह बलिया के शिक्षा क्षेत्र मुरली छपरा के कंपोजिट विद्यालय रामपुर में बतौर हेडमास्टर हैं और ब्लाक व्यायाम शिक्षक भी। मंडलीय टीम के साथ जो लोग गए थे उनमें अविनाश कुमार सिंह, विनम्र कुमार यादव और कृष्णा देवी का नाम है। ऐसे में यक्ष प्रश्न है कि आखिरकार संजय सिंह बतौर मैनेजर पहुंचे कैसे।। संजय सिंह का बिना किसी आदेश प्रादेशिक प्रतियोगिता में मंडलीय टीम का मैनेजर बन बलिया से बरेली पहुंचना खुद में यक्ष प्रश्न और जांच का विषय है।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *