Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

बागी नेता संजय उपाध्याय सहित चार को सपा ने दिखाया बाहर का रास्ता

-पार्टी से निष्कासन

-संजय उपाध्याय, जमाल आलम, अजय यादव और आदर्श मिश्र झब्बू हैं शामिल

-जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने जारी किया पत्र, पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : निकाय चुनाव में पार्टी द्वारा घोषित उम्मीदवार के विरुद्ध बगावत कर चुनाव लड़ना और बागी नेता का समर्थन करने वाले पार्टी के तीन नेताओं पर समाजवादी पार्टी के अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। संजय उपाध्याय को छह वर्ष के लिए बाकी तीन को एक वर्ष के लिए निकाला गया है।

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बलिया नगर पालिका में लक्ष्मण गुप्ता को उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी अध्यक्ष के निर्णय के विरुद्ध संजय उपाध्याय ने चुनाव लड़ने का फैसला किया। पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण संजय उपाध्याय को छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया।

वहीं पार्टी उम्मीदवार लक्ष्मण गुप्ता के विरुद्ध प्रचार करने वाले निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष जमाल आलम, निवर्तमान जिला सचिव आदर्श मिश्र झब्बू और निवर्तमान नगर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष अजय यादव को एक वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है। बागी उम्मीदवार संजय उपाध्याय को पार्टी का झंडा, नेताओं के फोटो आदि का इस्तेमाल करने की मनाही भी है। अन्यथा की दशा में कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking