Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

जिलाध्यक्ष संजय यादव के साथ लखनऊ से बलिया तक चलेंगे सभी वीआईपी

-भारतीय जनता पार्टी

-लखनऊ से सुबह सात बजे होगी रवानगी, 11 बजे बलिया में दाखिला

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मंगलवार को प्रथम बार बलिया पहुंच रहे हैं। सत्ताधारी दल के जिलाध्यक्ष को लखनऊ से बलिया तक जिले के सभी वीआईपी लेकर जाने वाले हैं। वीआईपी जनों में मंत्री दयाशंकर सिंह, मंत्री दानिश आजाद अंसारी, विधायक केतकी सिंह, पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी और पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल शामिल हैं। 

पूर्व विधायक संजय यादव मंगलवार सुबह अपने आवास से निकल लखनऊ प्लासियो माल पर पहुंचेंगे। वहीं सभी वीआईपी भी पहुंचेंगे औऋ वहां से बलिया के लिए कारवां निकलेगा। यह पहली बार बलिया के इतिहास में यह दर्ज होगा कि लखनऊ से साथ लेकर इतने महत्वपूर्ण लोग एक साथ जिले तक जाएंगे। प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, मंत्री दानिश आजाद अंसारी, विधायक केतकी सिंह, पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल का कार्यक्रम  जिलाध्यक्ष के साथ निर्धारित है। शेष अन्य भी लखनऊ से हघ जिलाध्यक्ष के काफिले में शामिल होंगे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking