Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

भाजपा जिलाध्यक्ष ने लिया राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री की जनसभा स्थल का जायजा

-लोकसभा चुनाव प्रचार

-बलिया लोकसभा के नगर विधानसभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष तो बैरिया में मुख्यमंत्री की है जनसभा

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : बलिया लोकसभा क्षेत्र भाजपा उम्मीदवार राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के लिए चुनाव प्रचार करने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा प्रस्तावित है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नगर विधानसभा क्षेत्र मेन तो मुख्यमंत्री विधानसभा क्षेत्र बैरिया में जनसभा करेंगे। 

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नगर विधानसभा के श्री जीयर स्वामी जी यज्ञ स्थल (जनाड़ी) में तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधानसभा क्षेत्र बैरियर के बाबा लक्ष्मण दास इंटर कालेज में जनसभा करेंगे। दोनों स्थानों पर तैयारी चल रही है। भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय यादव ने जनसभा स्थल पर पहुँचकर विशाल जनसभा के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। जिलाध्यक्ष ने आवश्यक निर्देश और सुझाव भी दिए। जिलाध्यक्ष के निरीक्षण के दौरान पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, पूर्व प्रमुख ज्ञानेंद्र राय गुड्डू, भाजपा जिला मंत्री अरुण सिंह बंटू आदि मौजूद रहे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking