Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

भाजपा हाईकमान के साथ बैठ भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष का दिखा वजन

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हुआ था जुटान
-केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान संग राज्यपाल मनोज सिन्हा रहे मौजूद

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

शशिकांत ओझा 


बलिया : आजादी की लड़ाई हो या उसके बाद के आंदोलन, भारतीय राजनीति में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर का वजूद बलिया को हमेशा मजबूत करता रहा है। इसी तरह का एक वाक्या शुक्रवार को वाराणसी में भी हुआ। भाजपा हाईकमान के साथ पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक संजय यादव की मौजूदगी ने बलिया को फिर भारी किया।


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के 11 वर्ष पूर्ण होने पर देश में समारोह मनाए जा रहे हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी भाजपा हाईकमान का जुटान हुआ। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा यहां मौजूद थे‌। पूर्व विधायक संजय यादव (पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा) की भी मौ‌जूदगी वाराणसी में रही। पूर्व विधायक संजय यादव जिस तरह भाजपा हाईकमान के साथ बैठे दिखे अपने आप में यह बड़ा संदेश रहा। संजय यादव की वाराणसी मौजूदगी ने एक बार पुनः उनके साथ साथ बलिया को भी भारी किया।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking