
-एक बार और बढ़ी जिले की शान
-पूर्व विधायक व पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव को मिली यह जिम्मेदारी

शशिकांत ओझा
बलिया : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व, सिकंदरपुर विधानसभा के पूर्व विधायक और भारतीय जनता पार्टी बलिया के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के चुनाव में नामांकन के लिए प्रस्तावक की सूची में शामिल किया गया है। भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा संजय यादव को मिली इस जिम्मेदारी को जिले के कार्यकर्ताओं में बड़ा हर्ष है।

पूर्व विधायक संजय यादव भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व में अच्छी पकड़ रखते हैं यह तो पूरा जिला जानता ही है। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहते हुए उन्होंने अपने क्षेत्र के लिए शासन से बहुत काम ले आए। शीर्ष नेतृत्व उन्हें हमेशा अहम जिम्मेदारी देता रहता है। संजय यादव उन जिम्मेदारियों को पूरे मनोयोग से निभाते भी हैं।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नामांकन के लिए तैयार प्रस्तावकों की सूची में भी शीर्ष नेतृत्व ने पूर्व विधायक संजय यादव को स्थान दिया है। जिले में मंत्री दयाशंकर सिंह, मंत्री दानिश आजाद अंसारी, विधायक केतकी सिंह, विधान परिषद सदस्य रविशंकर सिंह पप्पू सहित दर्जनों दिग्गजों के बीच संजय यादव का प्रस्ताव लिस्ट में शामिल होना निश्चित तौर पर फख्र की बात है। पूर्व विधायक संजय यादव ने शीर्ष नेतृत्व का आभार भी जताया है।





