


शशिकांत ओझा
बलिया : सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय यादव के राजनीतिक रुतबे का अंदाजा इससे ही लगाया जा सकता है कि वह भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के घर मांगलिक कार्यक्रम में आमंत्रित थे और शामिल भी हुए।
गुंटूर आंध्र प्रदेश में देश के पूर्व उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू के यहाँ माँगलिक कार्यक्रम में जनपद बलिया के जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक सिकंदरपुर संजय यादव शामिल हुए। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय कोयला मंत्री किशन रेड्डी, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू, मंत्री सत्या कुमार भी उपस्थित रहे।