Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

पूर्व विधायक संजय यादव को मिली बलिया भारतीय जनता पार्टी की कमान

-बने जिलाध्यक्ष 

-भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने जारी की सूची

शशिकांत ओझा 

बलिया : उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व ने संगठनात्मक परिवर्तन किया है। बलिया जनपद भी इसमें शामिल है। पूर्व विधायक संजय यादव को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।  पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने नए जिलाध्यक्षों की सूची जारी की है।

पूर्व विधायक संजय यादव के भारतीय जनता पार्टी बलिया का जिलाध्यक्ष बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में काफी खुशी का माहौल है। इससे पूर्व भारतीय जनता पार्टी की की जिला कमान विधानसभा बैरिया निवासी जयप्रकाश साहू के जिम्मे थी जो अब सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र में संजय यादव (पूर्व विधायक) के कंधों पर आ गई है। संजय यादव के जिलाध्यक्ष बनने से पार्टी में संगठनात्मक तौर पर एक बेहतर तालमेल और माहौल दिखेगा। लोस विधानसभा चुनाव में निर्वाचित हुए किसी सदस्य को जनपद संगठन की कमान पहली बार भाजपा ने बलिया में दिया है।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking