अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

पूर्व विधायक संजय यादव ने लिखा मुख्यमंत्री को भावुक पत्र, मांगी किसानों की क्षतिपूर्ति

शशिकांत ओझा

बलिया : पूरे जनपद में हाल ही में हुई अतिवृष्टि और तेज हवाओं ने किसानों की कमर तोड़ दी है। कटाई के लिए तैयार धान की खड़ी फसल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। खेतों में पानी भरने और बालियां गिरने के कारण फसल सड़ गई है, जिससे अन्नदाता किसान गहरे आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। इस गंभीर आपदा को संज्ञान में लेते हुए पूर्व विधायक संजय यादव (पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक भावुक पत्र लिखा है। उन्होंने तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए किसानों के लिए विशेष आर्थिक सहायता पैकेज (क्षतिपूर्ति) की मांग की है।

पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि त्वरित सर्वे क्या प्रभावित खेतों का युद्ध स्तर पर क्षति का आकलन किया जाए। किसानों को शीघ्र उचित आर्थिक सहायता (मुआवजा) प्रदान किया जाए। पूर्व विधायक ने लिखा है कि फसल उत्पादन के लिए सहकारी बैंकों से लिए गए किसानों के ऋण को माफ़ किया जाए। रबी की बुआई के लिए सब्सिडी पर बीज उपलब्ध कराए जाएं। पूर्व विधायक संजय यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री के त्वरित संज्ञान और मानवीय हस्तक्षेप से ही क्षेत्र और जिले के किसान इस बड़े संकट से उबर पाएंगे।