
शशिकांत ओझा
बलिया : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पंडित राजीव उपाध्याय की धर्मपत्नी के असामयिक निधन से पूरा पूर्वांचल मर्माहत है। भरौली उजियार घाट स्थित उनके आवास गंगा भवन पर संवेदना जताने वालों का तांता लगा हुआ है। सिकंदरपुर के पूर्व विधायक और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव भी इसी क्रम में गंगा भवन पहुंचे और संवेदना जताते हुए पंडित राजीव उपाध्याय कि पत्चिनी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।
पूर्व विधायक संजय यादव गंगा भवन पहुंचे और पंडित राजीव उपाध्याय से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि भगवान की मर्जी के आगे हम सभी विवश हैं और विधाता का निर्णय मानना ही है। संजय यादव ने पंडित राजीव उपाध्याय से उनकी पत्नी की तबीयत बिगड़ने और निधन तक की घटना की पूरी जानकारी भी ली। संजय यादव ने शोकाकुल परिवार से भी मुलाकात की और उनके पुत्र को विशेष ढांढस बंधाया। पूर्व विधायक संजय यादव के साथ उनकी पूरी टीम रही।