Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राज्य

अपने पैतृक गांव में सम्मानित किए गए ग्रापए के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार

-रतसर में सम्मान समारोह

-14वीं बार लगातार ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने से अभिभूत दिखे पैतृक गांव के ग्रामीण

बलिया :  ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के लगातार 14वीं बार निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर सौरभ कुमार का भव्य स्वागत समारोह उनके पैतृक गांव रतसर में आयोजित हुआ। स्थानीय रूबी मैरेज  हाल में आयोजित भव्य समारोह की अध्यक्षता किसान स्नात्तकोत्तर महाविद्याल के प्रबंधक ललन सिंह ने किया।

समारोह में प्रदेश अध्यक्ष के पैतृक गांव (अब नगर पंचायत) के लोगों ने उन्हें फूल मालाओं से लादते हुए उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। सभी ने सौरभ कुमार को बहुमुखी  प्रतिभा का धनी व मिलनसार व्यक्ति बताया। लोगों ने कहा उत्तर प्रदेश जैसे बड़े प्रदेश में 14वीं बार निर्विरोध अध्यक्ष  चुना जाना इसका उदाहरण है। वक्ताओं में अधिवक्ता देवा नंद सिँह, भाजपा के जिला उपाध्याय उपेंद्र पाण्डेय, ग्रापए के  जिलाध्यक्ष शशिकांत मिश्र,    सम्पूर्णनानंद इंटर कालेज के पूर्व  प्रधानाचार्य नथुनी सिंह, क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल सिंह, बिजेन्द्र सिंह, कृष्णमुरारी पाण्डेय, छोटेलाल चौधरी आदि ने सम्बोधित किया। प्रारम्भ में संगीत शिवकुमार ने गीत संगीत के माध्यम से लोगों को आनंदित किया।   रूबी मैरेज हाल के संचालक  फैयाज़ अहमद ने सौरभ कुमार को अंगवस्त्रम व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया. उपस्थित विशिष्ट लोगों में ब्राह्मण स्वयं सेवक संघ के प्रदेश महासचिव राजेश मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार शशिकांत ओझा, संतोष सिंह, अंबुज श्रीवास्तव, बृजेश दुबे, रामजी यादव, सहित दर्जन भर पत्रकार मौजूद रहे। हिन्दुस्तान समाचार पत्र के रतसड़ प्रतिनिधि ओमप्रकाश शर्मा ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। आयोजन क्षेत्र का स्थानीय होने के नाते अपने कर्तव्य परायणता में ओमप्रकाश शर्मा मनोयोग से जुटे रहे।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking